
लॉकडाउन (Lockdown) से पहले घर से बाहर निकलना कोई बड़ी बात नहीं थी, पर अब घर से बाहर निकलना किसी खास मौके से कम नहीं है। प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) 2 महीने से लॉस एंजिल्स (Los Angeles) में अपने घर पर ही थे। अब दो महीने बाद प्रियंका अपने घर से बाहर निकलीं, भले ही उनका चेहरा मास्क से ढ़का था, पर आंखे बहुत कुछ कह रही थीं। उनका मास्क भी बहुत स्टाइलिश था। बिखरे बालों और नो मेकअप लुक में उनके फैंस ने उन्हें काफी पसंद किया है। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा है, ‘आपकी आंखें हमेशा चमकती हैं’। हाल ही में प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ एक कॉन्सर्ट का हिस्सा बनी थीं, जिसमें जमा हुई राशि का इस्तेमाल कोरोना वायरस (Corona Virus) के योद्धाओं के लिए दान किया जाएगा।