दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में सुबह से ही बारिश (Rain) हो रही है। दिल्ली में लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से और राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिन के दौरान शहर में और बारिश की भविष्यवाणी की है। विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई चौबीस घंटे की अवधि में कुल तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
राष्ट्रीय राजधानी में सुबह हुई बारिश के कारण कई यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि उन्हें अपनी मंजिल तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आईएमडी ने दिन के दौरान सामान्य तौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।