आज ही हुआ था, पियानो के अविष्कारक का जन्म

पियानो एक बहुत ही सुप्रसिद्ध वाद्य यंत्र है। इसका अविष्कार बर्टोलोमियो क्रिस्टोफोरी (Bartolomeo Cristofori) ने किया था। उनका जन्म 4 मई 1655 को रिपब्लिक ऑफ वेनिस (Republic of venice) में हुआ था। वे संगीत वाद्य यंत्रों के एक महान आविष्कारक थे। उन्हें सर्वाधिक ख्याति पियानो के आविष्कार से ही मिली। उन्होंने पहला पियानो 1709 में बनाया था। 1711 तक उन्होंने चार पियानो बना लिए थे। उस समय हथौड़े का इस्तेमाल करके इसे बजाया जाता था। पहले पियानो का नाम हर्पिसकोड (Herpescode) था। 27 जनवरी 1731 को बर्टोलोमियो क्रिस्टोफोरी का निधन हो गया।