उत्तर-प्रदेश में 476 पंचायतों में मतदान शुरू

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के मतदान (vote) जारी है। आज 11 बजे से उत्तर प्रदेश की 476 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू हो गए है। जहाँ 1,174 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। शुक्रवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन 349 क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। आज 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

चित्रकूट (Chitrakoot) में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। प्रशासन जगह-जगह बैरीकेटिंग कर शांति पूर्ण ढंग से चुनाव कराने की कवायद में जुटा है। जनपद के पांच ब्लॉकों में से दो ब्लॉकों में भाजपा के दो प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं मानिकपुर व कर्वी में सपा-भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है।