उत्तर पूर्वी (North East) राज्य मणिपुर (Manipur) के बाद अब देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य महाराष्ट्र (Maharashtra) अब हिंसा की चपेट में है। राज्य में शहर दर शहर हिंसा की आग बढ़ती नज़र आ रही है। शनिवार को अकोला जिले में हुई हिंसा के बाद राज्य का एक और जिला हिंसा की चपेट में है। अहमदनगर (Ahmednagar) में रविवार रात दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। शोभायात्रा पर पथराव के बाद झड़प शुरू हो गई। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी इसकी चपेट में आ गए। इस हिंसा में 8 पुलिसकर्मियों के घायल होनी की ख़बर है।
जानकारी के अनुसार, अहमदनगर के शेवगांव कस्बे में छत्रपति संभाजी महाराज (Chhatrapati Sambhaji Maharaj) की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पथरव किया। जिससे यात्रा में शामिल लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद दो समुदाय आमने-सामने आ गए और जमकर पत्खरबाजी होने लगी। आक्रोशित भीड़ ने दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी और वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को बलप्रयोग करना पड़ा। हालांकि, इस दौरान हुई हिंसा में 8 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।