
अभी-अभी प्राप्त खबर के अनुसार कानपुर शूटआउट (Kanpur Shootout) में फरार विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है (Vikas Dubey arrested)। बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पर्ची कटाई और इसके बाद आत्मसमर्पण कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। यूपी पुलिस ने भी विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। यह भी खबर है कि विकास दुबे ने पहले स्थानीय मीडिया को अपने आत्मसमर्पण की खबर दे दी थी। इसके बाद उज्जैन के महाकाल थाने के पास उसने स्थानीय पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया है और उसे महाकाल थाने में लेकर आई है।