आज मनाया जा रहा है विजय दिवस

हमारे देश भारत में कई अद्भुत और वीर सैनिकों ने जन्म लिया है, जिनके विजय की गाथाएं शायद हमेशा सुनाई जाती रहेंगी। 26 जुलाई को जहाँ भारत में ‘कारगिल विजय दिवस’ (Kargil Vijay Diwas) के रूप में मनाया जाता है। वही 16 दिसंबर को भी भारत में ‘विदय दिवस’ (Vijay Diwas) मनाया जाता है और यह दिन इसलिए मनाया जाता है क्योंकी इस दिन भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान को करारी शिकस्त मिली थी। 16 दिसंबर 1971 को ढाका में 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण किया था। 13 दिन तक चले इस युद्ध में कई भारतीय जवान शहीद हुए थे। इस दिन को बांग्लादेश में ‘बिजॉय डिबोस’ या बांग्लादेश मुक्ति दिवस भी कहा जाता है, और यह पाकिस्तान से बांग्लादेश की आधिकारिक स्वतंत्रता का प्रतीक है।