
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री (former chief minister) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का निधन हो गया है। उनकी उम्र 82 वर्षीय थी। इस बात की जानकारी समाजवादी पार्टी की ओर से ट्वीट करके दी गई। समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) नोट लिखा, मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।
आपको बता दें कि 22 अगस्त को मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके सीने में संक्रमण, यूरिन इन्फेक्शन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी। तबीयत खराब होने पर 1 अक्टूबर की रात उन्हें आईसीयू (ICU) में शिफ्ट किया गया था।
मेदांता के डॉक्टरों का एक पैनल मुलायम सिंह यादव का इलाज कर रहा था। उनके निधन पर पूरे भारत में शोक की लहर है। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद राज्य सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार कल दोपहर तीन बजे सैफई में होगा।
आपको बता दें कि 1989 में मुलायम सिंह यादव पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन 1991 में जनता दल टूटा गया। हालांकि 1993 में उन्होंने फिर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाई ये सरकार भी मायावती के साथ टकराव के बीच कार्यकाल पूरा नहीं कर सकी। वे 2003 में तीसरी बार मुख्यमंत्री बने और 2007 तक इस पद पर रहे।