दिग्गज अभिनेत्री सीमा देव का निधन

बॉलीवुड (Bollywood) की दिग्गज अभिनेत्री सीमा देव (Veteran actress Seema Dev) का निधन हो गया। अभिनेता रमेश देव की पत्नी और अभिनेता अजिंक्य देव (Ajinkya Dev) और निर्देशक अभिनय देव (director Abhinay Deo) की मां की तबीयत पिछले एक साल से ठीक नहीं थी। वह अपने बेटे अभिनय के साथ अपने बांद्रा स्थित आवास पर रह रही थीं। सीमा देव का अंतिम संस्कार आज शाम 4.30 बजे शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर किया जाएगा। आपकों बता दें कि उन्होंने 81 साल की उम्र में अंतिम सांस ली, वह अल्जाइमर रोग से पीड़ित थीं। उन्होंने कई मराठी फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।

सीमा देव के बेटे अजिंक्य देव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया और प्रशंसकों से उनकी मां के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया। बता दें कि सीमा पिछले कुछ समय से अपने बेटे के साथ मुंबई के बांद्रा में रह रही थीं। 2020 में उनके बेटे ने अपनी मां की बीमारी का खुलासा किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘मेरी माँ श्रीमती सीमा देव, मराठी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज कलाकार, अल्जाइमर से पीड़ित हैं। हम पूरे देव परिवार, उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हम कामना करते हैं कि पूरा महाराष्ट्र जो उनसे इतना प्यार करता था, वह भी उनकी सलामती के लिए प्रार्थना करें।’