
उत्तराखंड (Uttarakhand) के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास (Cabinet Minister Chandan Ram Das) अब नहीं रहे। लंबे समय से बीमारी के चलते आज बुधवार (26 अप्रैल 2023) को उनका निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली है। उनके निधन की खबर से पार्टी सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।
सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि- कैबिनेट में मेरे वरिष्ठ सहयोगी चंदन राम दास के आकस्मिक निधन की ख़बर से स्तब्ध हूँ। उनका निधन जनसेवा और राजनीति के क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और उनके परिजनों व समर्थकों को इस आपर पीड़ा को सहने की शक्ति दें। मंत्री चंदन रामदास के निधन पर राज्य में तीम दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। 26 से 28 अप्रैल तक राजकीय शोक रहेगा।