यूक्रेन ने भारत से मागी मदद

रूस (Russia) ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया है। इस हमलों के बीच यूक्रेन (Ukraine) ने भारत से मदद की अपील की है। जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन के राजदूत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से हस्तक्षेप करने की मदद मांगी है। यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलखा ने कहा कि, भारत और रूस के संबंध काफी अच्छे हैं और इसलिए भारत यूक्रेन और रूस विवाद को काबू करने में अहम योगदान दे सकता है। हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से गुजारिश करते हैं कि, वह तत्काल रूस के राष्ट्रपति पुतिन और हमारे राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से संपर्क करें। आपको बता दें कि, यूक्रेन-रूस विवाद पर भारत न ही युद्द और न ही गतिरोध में किसी की तरफ है। भारत इस विवाद में हमेशा से न्यूट्रल रहा है और शांतिपूर्ण समझौते और बातचीत से मसले को हल करने की कोशिश करने को कहा है।