नोएडा के सेक्टर 5 में सीवर में गिरने से दो लोगों की मौत

नोएडा (Noida) के सेक्टर 5 (Sector 5) में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां सीवर में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि कुछ बच्चे आज सुबह सेक्टर 5 स्थित जल निगम के पार्क में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान बॉल सीवर में गिर गई। इसे निकालने की कोशिश में चार युवक एक एक कर सीवर में उतरे। लेकिन गैस के प्रभाव में आकर बेहोश हो गए।

ऑपरेटर ने पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से चारों युवकों को निकाला। इसके बाद इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने विशाल कुमार श्रीवास्तव और संदीप को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो युवकों का इलाज चल रहा है।