राजधानी दिल्ली में गोलीबारी की दो घटनाएँ

राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) के लक्ष्मी नगर इलाके (Laxmi Nagar localities) से गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाएँ सामने आई हैं। जिसमें एक युवक की गोली मारकर (by shot) हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य परिवार बाल-बाल बच गया। यह दोनों घटनाएं बुधवार रात की हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहली घटना में एक 25 वर्षीय व्यक्ति की उसके प्रतिद्वंद्वी ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मयूर चौहान के रूप में हुई है, जब उस पर हमला किया गया, वह अपने घर के पास घूम रहा था।

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 11 बजे पुलिस को इस संबंध में फोन आया। मृतक रियल इस्टेट का कारोबार करता था। पुलिस ने कहा कि हमलावरों ने उस पर कई गोलियां चलाईं। उसे तीन गोलियां लगीं और वह सड़क पर गिर गया जिसके बाद हमलावर घटनास्थल से भाग गए जबकि एक राहगीर ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर भेजी गई। पीड़ित को पास के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में शकरपुर में आधा दर्जन हथियारबंद हमलावरों ने एक व्यवसायी और उसके परिवार पर घर के बाहर अंधाधुंध गोलीबारी की। बाद में करीब 15 मिनट तक तनावपूर्ण स्थिति बनाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।