दिल्ली की दो महिला डॉक्टरों पर हमला

देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) का तांडव लगातार बढ़ रहा है। इस खतरनाक महामारी को रोकने के लिए डॉक्टर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इसके बावजूद जनता उनके साथ ही गलत व्यवहार कर रही है। कल रात राष्ट्रीय राजधानी के दक्षिणी दिल्ली स्थित गौतम नगर इलाके में दो महिला डॉक्टरों पर हमला किया गया। संबंधित घटना के सिलसिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति पर आरोप है कि उसने कथित तौर पर सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) की दो महिला रेजिडेंट डॉक्टरों पर कोरोना वायरस जैसी महामारी (Epidemic) को फैलाने का आरोप लगाते हुए उन पर हमला कर दिया।