रिपब्लिक भारत टीवी के एंकर (Anchor of Republic Bharat TV) विकास शर्मा का कल रात निधन हो गया (Death of Vikas Sharma)। वह पिछले तीन दिनों से काफी बीमार चल रहे थे और कल रात अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी उम्र 35 वर्ष थी तथा वह कानपुर के रहने वाले थे। उनका इलाज नोएडा के कैलाश अस्पताल (Kailash Hospital) में चल रहा था। अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। विकास के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।
जानकारी के मुताबिक, विकास शर्मा बुखार से पीड़ित थे। कुछ दिनों पहले वह कोरोना संक्रमित हुए थे, लेकिन इसे उन्होंने मात दे दी थी। वह रात 9 बजे ‘ये भारत की बात है’ कार्यक्रम को प्रस्तुत करते थे। रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ा नुकसान है। विकास की एंकरिंग का अलग अंदाज था और उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि वे अब नहीं रहे। विकास के निधन पर कई जानी-मानी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।