अयोध्या में आठ हजार मठ-मंदिरों में फहरेगा तिरंगा

इस बार प्रभु श्रीराम (Lord Shri Ram) की नगरी अयोध्या (Ayodhya) में आज़ादी का अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) पूरे उत्साह से मनाने की तैयारी है। स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर अयोध्या में गजब का उल्लास और उत्साह देखने को मिल रहा है। तैयारियाँ ऐसी हैं कि यहां हर घर तिरंगा के साथ ही हर मंदिर तिरंगा अभियान को लेकर भी जोर शोर से तैयारियाँ हो रही हैं। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर अयोध्या में लगभग आठ हजार मठ-मंदिरों में शान से तिरंगा फहराने की तैयारी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के बाद प्रदेश सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूरे प्रदेश में जगह जगह इसे लेकर तमाम कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। वहीं श्रीराम की नगरी अयोध्या के मंदिरों पर भी इस बार राष्ट्रध्वज तिरंगा झंडा फहराए जाने की तैयारी की जा रही है।