
बॉलीवुड़ के मशहूर अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म ‘हीरोपंती 2’ (Heropanti 2) का ट्रेलर पेश हो गया है। हीरोपंती के सुपरहिट होने के कुछ महीने बाद ही इस फिल्म की चर्चा शुरू हो गई थी और लम्बे समय से फैन्स इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। लोगों का इंतजार अब खत्म होने को है। एक्शन, रोमांच, रोमांस और मनोरंजन से भरपूर इस ट्रेलर में टाइगर श्रॉफ ने खूब दमदार अवतार दिखाया है। यह फिल्म इस ईद, 29 अप्रैल, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इससे पहले ये ट्रेलर फैंस को और बेकरार कर रहा है।