महाराष्ट्र के ठाणे में दर्दनाक सड़क हादसा, एक महिला की मौत

मुंबई (Mumbai) के पास ठाणे जिले (Thane district) के घोड़बंदर रोड पर बुधवार सुबह (3 मई 2023) एक दर्दनाक हादसा हो गया। डिवाइडर से टकराने के बाद आग लगने से ऑटो रिक्शा में सवार एक महिला की मौत हो गई। हादसे में ऑटो चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना घोड़बंदर रोड पर गायमुख इलाके (Gaimukh) में सुबह 5.45 बजे हुई। पुलिस और दमकल की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। ऑटो चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ऑटोरिक्शा ठाणे शहर से भायंदर की ओर जा रहा था, तभी उसके चालक ने नियंत्रण खो दिया।