सिक्किम में दर्दनाक सड़क हादसा, 16 जवान शहीद

सिक्किम में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां सेना का वाहन (Sikkim Army Road Accident) हादसे का शिकार हो गई। जिसमें 16 जवान शहीद हो गए। हादसे के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। इसमें चार घायल जवानों को हवाई मार्ग से निकाला गया है। इस हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने दुख जताया है। साथ ही सेना ने बयान जारी कर कहा है कि, वो इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी हैं।

सेना के एक अधिकारी के मुताबकि, यह घटना उत्तरी सिक्किम के जेमा में हुई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था। जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था। पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत के मुताबिक, जेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। इसके बाद ट्रक खाई में गिर गया।