
राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) में बीते 15 सालों में फरवरी महीने में कल का दिन सबसे गर्म रहा। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि कल अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में कल सुबह मौसम गर्म रहने के साथ ही उमस भरा रहा और हवा में आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी तक दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं हवा में आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।