कल भारत में आएंगे 12 चीते

कल (18 फ़रवरी 2023) भारत में 12 चीते आएंगे। इस बार यह चीते दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से लाए जाएंगे। कल सुबह वायुसेना का सी-17 विमान चीते को लेकर ग्वालियर एयरबेस (Gwalior Airbase) पहुंचेंगा। आज (17 फ़रवरी 2023) की रात 8:00 बजे दक्षिण अफ्रीका से विशेष विमान रवाना होगी। विमान के देश में लैंड करने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव (Union Environment Minister Bhupendra Yadav) कूनो नेशनल पार्क में चीतों का स्वागत करने के मौजूद रहेंगे।

आपको बता दें कि 18 फरवरी को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क (केएनपी) में पहुंचेंगे। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए जाएंगे। वर्तमान चीते स्वस्थ स्थिति में हैं और हम उनकी अच्छी देखभाल कर रहे हैं। मैंने इस संबंध में आज एक बैठक भी बुलाई है।”