![7](https://www.news15.in/wp-content/uploads/2020/04/7-11-696x497.jpg)
भारतीय सिनेमा (Indian Cinema) की नींव रखने वाले ‘दादासाहेब फाल्के (Dadasaheb Phalke)’ का आज जन्म दिवस है। उनका जन्म आज ही के दिन, 30 अप्रैल, 1870 को महाराष्ट्र (Maharashtra) में हुआ था। इनका पूरा नाम ‘धुंडिराज गोविंद फाल्के (Dhundiraj Govind Phalke)’ है। भारतीय सिनेमा में इन्होंने 19 साल तक अपना योगदान दिया, जिसमें इन्होंने 95 फिल्में और 27 लघु फिल्में बनाईं। इन्होंने 1913 में राजा हरिश्चंद्र (Raja Harishchandra) नाम से पहली मूक फिल्म बनाई थी। 16 फरवरी 1944 को उनका निधन हो गया था। भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए 1969 से भारत सरकार ने उनके सम्मान में ‘दादा साहेब फाल्के पुरस्कार’ की शुरुआत की। भारतीय सिनेमा में यह एक सर्वोच्च और प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है।