आज विश्व साइकिल दिवस

हर साल आज के दिन विश्व साइकिल दिवस (world bicycle day) मनाया जाता है। एक समय था जब साइकिल को बड़ी संख्या में यात्रा के लिए काम में लाया जाता था और अब भी साइकिल के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया जाता है। साइकिल चलाना ना सिर्फ पर्यावरण के लिए बल्कि सेहत के लिए भी लाभदायक होता है। विश्व साइकिल दिवस के दिन लोग साइकिल के इस्तेमाल और इसके महत्व पर जोर देने का प्रयास करते हैं।

साइकिस चलाने को वजन घटाने के सबसे असरदार तरीकों में देखा जाता है। इससे मसल्स भी बनती हैं और शरीर का फैट कम (Fat Loss) होने में भी मदद मिलती है। रोजाना साइकिल चलाने पर आप एक हफ्ते में 2,000 कैलोरी तक बर्न करने में कामयाब होंगे।