आज विजया एकादशी का व्रत

आज विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi) व्रत है। हिन्दू पंचांग (Hindu calendar) के अनुसार, फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। सनातन धर्म (eternal religion) में इस व्रत का खास महत्व है। अगर कोई व्यक्ति सच्चे हृदय से इस व्रत का पालन करता है तो भगवान विष्णु उसकी समस्त प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं और उसे हर क्षेत्र में विजय प्राप्ति का आशीर्वाद देते हैं। शास्त्रों के अनुसार, आज के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं।

  • आज के दिन शाम तुलसी के सामने गाय के घी का दीपक लगाए और ॐ वासुदेवाय नमः मंत्र बोलते हुए तुलसी की 11 परिक्रमा करें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और घर में किसी भी तरह का संकट नहीं आता है।
  • भगवान विष्णु की पीले रंग के फूलों से पूजा अवश्य करनी चाहिए। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है। पीले रंग के पुष्प जगत के पालनहार विष्णु जी को बेहद ही प्रिय होते हैं।
  • आज के दिन पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं। पीपल में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। इससे कर्ज से मुक्ति मिलती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।
  • आज पीले रंग के फल, कपड़े व अनाज भगवान विष्णु को अर्पित करें। बाद में ये सभी चीजें गरीबों को दान कर देनी चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।