आज ‘राजा रवि वर्मा’ का जन्म-दिवस

आज देश के महान चित्रकार ‘राजा रवि वर्मा (Raja Ravi Verma)’ का जन्म-दिवस है। उनका जन्म आज ही के दिन 29 अप्रैल, 1848 को केरल (Kerala) के एक छोटे से शहर किलिमानूर (Kilimanoor) में हुआ था। वे देवी-देवताओं के चित्र बनाकर इतिहास में अमर हो चुके हैं। उन्होंने 5 साल की उम्र से ही दैनिक घटनाओं को चित्रित करना शुरू कर दिया था। 14 साल की उम्र में तिरुवनन्तपुरम (Thiruvananthapuram) मे उनकी तैल चित्रण की शिक्षा प्रारंभ हुई। उन्होंने तंजौर कला में महारत हासिल करने के बाद यूरोपीय कला का भी अध्ययन किया। पौराणिक वेशभूषा के स्वरूप को जानने के लिए उन्होंने देशाटन किया। उन्होंने आलेख्य, मानवीय आकृतियों वाले चित्र और इतिहास पुराण के चित्र बनाए। देवी-देवताओं के बनाए चित्रों के कारण वे जनसाधारण में बेहद लोकप्रिय हो गए। 2 अक्टूबर 1906 को उनका निधन हो गया।