आज ‘आयुर्वेद दिवस’ पर पीएम मोदी करेंगे 2 आयुर्वेद संस्थानों का उदघाटन

आज धनतेरस है (Today is Dhanteras)। इसे धनवंतरि जयंती भी कहते हैं। आयुष मंत्रालय 2016 से हर साल इस दिन को ‘आयुर्वेद दिवस’ (Ayurveda Day) के रूप में मनाता है। आज इस 5वें आयुर्वेद दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (PM Narendra Modi) 2 आयुर्वेद संस्थानों का उदघाटन करने जा रहे हैं (Inaugurates 2 Ayurveda Institutes)। ये दोनों देश में आयुर्वेद के प्रमुख संस्थान हैं।

इनमें से एक का नाम है भारतीय आयुर्वेद शिक्षण और अनुसंधान संस्‍थान (ITRA) जो गुजरात के जामनगर में है। इसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा प्राप्त है। इसमें 12 विभाग, 3 नैदानिक प्रयोगशालाएं और 3 अनुसंधान प्रयोगशालाएं हैं। यहां 33 अनुसंधान परियोजनाएं चल रही हैं। इसका गठन गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय परिसर, जामनगर में स्थित 4 आयुर्वेद संस्थानों के समूह को मिलाकर किया गया है।

दूसरा है राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (NIA) जो राजस्थान के जयपुर में है। इसको विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा सम-विश्‍वविद्यालय, डीम्‍ड टू बी यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया है।