आज ‘लव आज कल’ प्रदर्शित

आज बॉलीवुड़ की नई फिल्म (Bollywood new film) ‘लव आज कल’ (Love Aaj Kal) सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो गई है। इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं। दो अलग-अलग दौर के प्रेम और रिश्ते की कश्मकश को बहुत ही उम्दा ढंग से दिखाया गया है। करीब 11 साल पहले आई ‘लव आज कल’ फिल्म की कहानी की तरह ही इसका भी वही प्रारुप है, पर इस बार निर्देशक ज्यादा ही कहानी में उलझ गए हैं। इस बार की कहानी शुरु से ही भूतकाल और वर्तमान दोनों दौरों में साथ-साथ चलती है। प्रेमियों के बीच रिश्तों की जटिलता और दर्द तथा घुटन को बखूबी दिखाया गया है। फिल्म के संवाद आज के युवा वर्ग को आकर्षित करेंगे और इसके गाने भी दमदार हैं। यह फिल्म 2 घंटे 22 मिनट की है, जो काफी लंबी लगती है। इस फिल्म के साथ आरुषी शर्मा ने अपना पर्दापण किया है, जो फिल्म की दूसरी अभिनेत्री भी हैं। रणदीप हुड्डा ने भी अपनी हाजिरी दर्ज करवाई है।