
आज इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है (Last Solar Eclipse of 2020)। यह ग्रहण भारतीय समयानुसार आज शाम 07 बजकर 03 मिनट से रात 12 बजकर 23 मिनट तक लगभग 5 घंटे के लिए रहेगा। इसके साथ ही आज सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya also) भी है।
आज यह सूर्य ग्रहण शाम के समय लगेगा। हालांकि तब तक अंधेरा हो जाएगा, इस वजह से भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा। ज्योतिषियों के अनुसार, जब यह भारत में नजर नहीं आएगा तो इसका प्रभाव भी भारत में नहीं पड़ेगा, इसलिए इस ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के कार्यों पर कोई भी पाबंदी नहीं होगी। हालांकि कुछ राशि वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। आज सूर्य ग्रहण पर गुरु चंडाल योग बन रहा है, जिसे बहुत अशुभ माना जाता है, जिसके लिए भगवान शिव की उपासना करने की सलाह दी जा रही है।
आज का यह सूर्य ग्रहण दक्षिण अफ्रीका तथा दक्षिण अमेरिका के साथ-साथ हिंद, प्रशांत और अटलांटिक महासागर के अलावा अंटार्कटिका में पूरी तरह से दिखाई देगा।