आज जेएमएम नेता चंपई सोरेन झारखंड के सीएम पद की लेंगे शपथ

झारखंड (Jharkhand) के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन (Governor CP Radhakrishnan) ने गुरुवार देर रात जेएमएम नेता चंपई सोरेन को आमंत्रित किया। राज्यपाल ने चंपई सोरेन को मनोनीत सीएम मान लिया है। माना जा रहा है कि चंपई सोरेन आज सीएम पद की शपथ लेंगे। चपंई सोरेन के साथ विधायक आलमगीर आलम भी राजभवन पहुंचे थे। झारखंड में चंपई सोरेन की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल ने सरकार बनाने का न्योता दिया है। चंपई सोरेन शुक्रवार दोपहर 12 बजे शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक चंपई सोरेन को 10 दिनों के अंदर बहुमत साबित करना होगा।

इससे पहले राज्य में असमंजस की स्थिति के चलते चंपई सोरेन ने राज्यपाल से सरकार गठन के अनुरोध को जल्द से जल्द स्वीकार करने का अनुरोध किया था। हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद राज्य अभी भी गैर मुख्यमंत्री के है। सियासी संकट के बादल अब छंटते नज़र आ रहे हैं।