नवरात्रि (Navratri) के नौ दिन मां दुर्गा (nine days maa durga) के अलग-अलग स्वरूप की पूजा होती है। आज नवरात्रि का तीसरा है। आज के दिन माँ चंद्रघंटा (Maa Chandraghanta) की पूजा का दिन है। इस दिन विधि-विधान के साथ मां चंद्रघंटा की पूजा और आरती की जाती है मां की पूजा के बाद आरती अवश्य करें। मान्यता है कि कोई भी पूजा तभी पूर्ण मानी जाती है, जब आरती की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि आरती करने से व्यक्ति के कष्ट दूर होते हैं और व्यक्ति को सुखों की प्राप्ति होती है। कहते हैं कि माँ चंद्रघंटा पापों का नाश और राक्षसों का वध करती हैं। हाथों में तलवार, त्रिशूल, धनुष और गदा लिए होती है। माँ के सिर पर अर्धचंद्र घंटे के आकार में विराजमान होता है। इसलिए माँ दुर्गा के तीसरे स्वरूप को चंद्रघंटा नाम दिया गया है। आज माँ की पूजा के बाद ये आरती और मंत्र जाप अवश्य करें।