आज नवरात्रि का तीसरा दिन

आज नवरात्रि (Navratri) का तीसरा दिन है। नौ दिनों तक चलने वाली नवरात्रि के दौरान मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है। आज के दिन माँ दुर्गा  (Durga Maa) के चंद्रघंटा (Chandraghanta) रूप की पूजा होती है। माँ का तीसरा रूप राक्षसों का वध करने के लिए जाना जाता है। मान्यता है कि वह अपने भक्तों के दुखों को दूर करती हैं, इसीलिए उनके हाथों में तलवार, त्रिशूल, गदा और धनुष होता है। इनकी उत्पत्ति ही धर्म की रक्षा और संसार से अंधकार मिटाने के लिए हुई है। माँ चंद्रघंटा की उपासना साधक को आध्यात्मिक और आत्मिक शक्ति प्रदान करती है। नवरात्री के तीसरे दिन, माँ चंद्रघंटा की साधना कर, दुर्गा सप्तशती का पाठ करने वाले उपासक को संसार में यश, कीर्ति और सम्मान मिलता है। तो जानते हैं कैसे करें माँ चंद्रघंटा की पूजा…

आज पूजा के लिए माँ को खासकर लाल रंग के फूल चढ़ाएँ। इसके साथ ही फल में लाल सेब चढ़ाएँ। भोग चढ़ाने के दौरान और मंत्र पढ़ते वक्त मंदिर की घंटी जरूर बजाएँ, क्योंकि माँ चंद्रघंटा की पूजा में घंटे का बहुत महत्व माना है। मान्यता है कि घंटे की ध्वनि से मां चंद्रघंटा अपने भक्तों पर हमेशा अपनी कृपा बरसाती हैं।