आज नवरात्रि का छठा दिन

आज नवरात्रि (Navratri) का छठा दिन है। आज हम मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा करते हैं। आज रवि योग में मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। उनकी पूजा करने से यश और कीर्ति में वृद्धि होती है। दुश्मनों पर विजय प्राप्त करने और भय से मुक्ति के लिए मां कात्यायनी की पूजा करते हैं। उनकी कृपा से कठिन से कठिन कार्य में भी सफलता प्राप्त होती है। माँ कात्यायनी का नाम कात्यायन ऋषि के नाम पर रखा गया। पौराणिक कथा ​के अनुसार, उन्होंने अपने तप और पूजा से मां दुर्गा को प्रसन्न किया और उनको अपनी पुत्री के रूप में पाने का वरदान मांग लिया। उसके फलस्वरूप मां दुर्गा उनके घर पुत्री के रूप में प्रकट हुईं, जिससे उनका नाम कात्यायनी पड़ा। इनको युद्ध की देवी भी कहते हैं। सफेद फूलों की माला पहने मां कात्यायनी अपनी भुजाओं में तलवार और कमल धारण करती हैं। उनकी दो भुजाएं वरदमुद्रा में होती हैं।