आज नवरात्रि का छठा दिन

आज चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) का छठा दिन है। आज के दिन माँ दुर्गा (MAA Durga) के छठे स्वरूप माँ कात्यायनी (Maa Katyayani) की पूजा विधिपूर्वक की जाती हैं। जब तीनों लोकों में महिषासुर (Mahishasura) का अत्याचार बढ़ गया था, तब मां दुर्गा कात्यायन ऋषि की पुत्री के रूप में प्रकट हुईं। इस वजह से इनका नाम देवी कात्यायनी पड़ा। इनको युद्ध की देवी मानते हैं। देवी कात्यायनी सिंह पर सवार होती हैं और इनकी चार भुजाएँ हैं। ये अपनी एक भुजा में तलवार तो एक भुजा में कमल धारण करती हैं, जबकि अन्य दो भुजाएँ वरदमुद्रा में होती हैं। सफेद फूलों की माला से इनका गला सुशोभित होता है। माँ कात्यायनी की पूजा गोधूली वेला में करनी चाहिए।