
आज शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri) का दूसरा दिन है। आज के दिन माँ दुर्गा के दूसरे स्वरुप मां ब्रह्मचारिणी (Maa Brahmacharini) की पूजा करते हैं। आज द्विपुष्कर योग बजा हुआ है जो सुबह 06 बजकर 16 मिनट से कल तड़के 02 बजकर 28 मिनट तक है। आज इस योग में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से आपको फल दोगुना प्राप्त होगा। माँ ब्रह्मचारिणी सफेद वस्त्र धारण करने वाली, एक हाथ में कमंडल और दूसरे हाथ में जप की माला धारण करने वाली देवी हैं। वे अपने भक्तों को सही मार्ग दिखाती हैं।
राजा हिमालय के घर पुत्री स्वरूप में जन्मी माता पार्वती का ही दूसरा रूप मां ब्रह्मचारिणी हैं। भगवान शिव को पति स्वरूप में पाने के लिए इन्होंने कठोर साधना, जप और तप की. इस वजह से ही देवी का नाम ब्रह्मचारिणी है।