छठ पर्व का आज दूसरा दिन

आज महापर्व छठ (Mahaparv Chhath) का दूसरा दिन है। आज के दिन खरना (Kharna) की पूजा की जाएगी। इस विशेष दिन पर भगवान सूर्यदेव (Lord Suryadev) को गुड़ की खीर, रोटी और केले के साथ अर्घ्य दिया जाता है। आज महिलाएँ खरना के दिन शाम को खीर का प्रसाद ग्रहण करेंगी। आज वह नमक या अन्य अनाज को नहीं छू सकती हैं। खीर खाने के बाद ही व्रत रखने वाली महिलाएँ 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखती हैं। खरना के दिन भी शुद्धता और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना होता है।

आपको बता दें कि खरना का प्रसाद आम की लकड़ी की मदद से मिट्टी के चूल्हे पर बनाया जाता है। वहीं कई जगहों पर इस दिन ही छठ का प्रसाद ठेकुआ भी बनाया जाता है। शहरों में मिट्टी के चूल्हे नहीं मिलने पर गैस का भी उपयोग किया जाता है बशर्ते वह नई और शुद्ध हो।