आज इस साल का आखिरी सूर्यग्रहण

इस साल का आखिरी सूर्यग्रहण (Solar Eclipse) आज लग गया है। इसके पहले 10 जून 2021 को पहला सूर्य ग्रहण लगा था। यह ग्रहण सुबह 11 बजे शुरू हो गया है। 15 दिनों के अंतराल पर यह दूसरा ग्रहण है। इससे पहले 19 नवंबर 2021 को पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण था। यह आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लग रहा है। साल का अंतिम सूर्य ग्रहण शनिश्चरी अमावस्या को दिन में 11 बजे से शुरू हो गया है। इसकी समाप्ति मध्याह्न काल 3.07 पर होगी।