आज नवरात्रि का चौथा दिन

आज नवरात्रि (Navratri) का चौथा दिन है। आज मां कुष्मांडा (Kushmanda) की पूजा की जाती है। अगर आप नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा को प्रसन्न करने के लिए कुछ आसान उपाय आजमाएंगे तो मां कुष्मांडा आपकी सभी मनोकामानाएं पूरी करेंगी। जैसे विवाह में बांधा, रोग से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए भी कुछ आसान उपाय आप आजमा सकते हैं।

अगर नवरात्रि के चौथे दिन सौभाग्य का योग बन रहा है तो आज किए गए उपाय का पूरा फल आपको मिलेगा। इस दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान आदि करने के बाद पूरे विधि-विधान से मां कुष्मांडा की पूजा करें। मां कुष्मांडा को नारियल, लाल फल और मालपुए का भोग लगाएँ। साथ ही मां से हाथ जोड़कर लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करें। आज के दिन पीपल के पेड़ के नीचे थोड़ी सी मिट्टी लाएं और उसे अपने घर में रखें। इसके बाद इस मिट्टी पर दूध, दही, घी, अक्षत और रोली चढ़ाएं और इसके आगे दिया जलाएं। इसके बाद इस मिट्टी को वापस पीपल के पेड़ के नीचे डाल दें। इस उपाय को करने से आपकी सारी परेशानियां समाप्त हो जाएंगी।