आज सावन का पहला सोमवार

सावन (Sawan) के महीने को भगवान शिव की आराधना के लिए काफी शुभ माना जाता है। सावन का महीना 25 जुलाई से शुरू हो गया है। धार्मिक मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने भक्त की मनोकामना पूरी होती है। 22 अगस्त तक सावन का महीना रहेगा। सावन का महीना भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस माह में विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। सावन माह के सोमवार का बहुत अधिक महत्व होता है। भगवान शंकर का दिन सोमवार होता है। आज सावन का पहला सोमवार है। इस दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है।