आज है सुहागनों का पर्व करवा चौथ

आज करवा चौथ (today Karva Chauth) है। इस दिन सुहागन महिलाएँ (Pleasant women) अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। यह केवल सजने-संवरने का ही पर्व नहीं है, बल्कि करवा माता में पूरी तरह से आस्था रखकर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर है। इस व्रत की तैयारियां एक-दो दिन पहले ही शुरू हो जाती हैं। महिलाएं सारी पूजन सामग्री को इकट्ठा करके घर के मंदिर में रख लेती हैं। इस दिन दोपहर में करवा माता की पूजा करने के बाद रात को चंद्र देव के दर्शन किए जाते हैं। हर व्रत की तरह इसके भी कुछ नियम हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है। आज के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और रात के समय चांद को देखने के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं। करवा चौथ पर चंद्र देव की आराधना का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि अगर चंद्र देव की उपासना की जाए तो इससे दीर्घ आयु और पति-पत्नी के बीच प्रेम में बढ़ोतरी होती है। आपको बता दें कि आज दिल्ली में चाँद का दीदार रात 8 बजकर 11 मिनट पर होगा।