आज शारदीय नवरात्रि का आठवाँ दिन

आज शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri) का आठवाँ दिन है। आज के दिन माँ दुर्गा (Maa Durga) के आठवें स्वरूप महागौरी (Mahagauri) की पूजा का विधान है। माँ दुर्गा की आठवीं शक्ति मूल भाव को दर्शाती है और इनकी पूजा करने से सोम चक्र जाग्रत होता है। देवीभगवत् पुराण में के अनुसार, 9 रूप और 10 महाविघाएँ सभी आदिशक्ति के अंश और स्वरूप हैं लेकिन महादेव के साथ अर्धांगिनी स्वरूप में महागौरी सदैव विराजमान रहती हैं। इनकी शक्ति अमोघ और सद्यः फलदायिनी है। महागौरी की कृपा मात्र से सभी संकट दूर हो जाते हैं और हर असंभव कार्य पूर्ण हो जाता है। कुछ घरों में महाअष्टमी तिथि पर ही कन्या पूजन हो जाता है लेकिन कुछ घरों में महानवमी तिथि को कन्य पूजन करते हैं।