आज चैत्र नवरात्रि का आठवाँ दिन

आज चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) का आठवाँ दिन है, जिसे महाअष्टमी (Mahashtami) भी कहते हैं। आज माँ दुर्गा (Maa Durga) के आठवें स्वरूप माँ महागौरी (Maa Mahagauri) की पूजा की जाती हैं। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गा अष्टमी का व्रत रखा जाता है। भगवान शिव के वरदान से देवी को अतिगौर वर्ण प्राप्त हुआ। महागौरी की पूजा से आयु, सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। कष्ट और दु:ख दूर होते हैं। बैल पर सवार माँ महागौरी सफेद वस्त्र धारण करने वाली चतुर्भुज देवी हैं। वह त्रिशूल धारण करती हैं। आज दुर्गा अष्टमी के दिन शोभन और रवि योग बना है। दुर्गा अष्टमी के दिन कन्या पूजन और हवन भी किया जाता हैं।