
आज देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू (Prime Minister Jawaharlal Nehru) की 58वीं पुण्यतिथि (death anniversary) है। इस मौके पर आज पूरा उन्हें याद कर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) ने और सांसद राहुल गांधी ने इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ऑल इंडिया कांग्रेस समिति ने शांति वन में पंडित नेहरू के समाधि स्थल पर शुक्रवार को एक स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नेहरू के समाधि स्थल पहुँचकर उन्हें पुष्पांजलि (wreath) अर्पित की। इसके साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पंडित नेहरू का एक विडियो साझा किया और ट्विट कर कहा, पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के 58 साल बाद भी उनके विचार राजनीति और हमारे राष्ट्र के लिए ²ष्टिकोण उतने ही प्रासंगिक हैं जितने पहले थे। भारत के इस अमर सपूत के मूल्य हमेशा हमारे कार्यों और विवेक का मार्गदर्शन करें।
वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र (Prime Minister Narendra) की तरफ से भी ट्वीट किया गया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया।