देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Prime Minister Pandit Jawaharlal Nehru) की आज पुण्यतिथि है। 57 साल पहले दिल का दौरा पड़ने से जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ था। 27 मई 1964 को जवाहरलाल नेहरू ने अंतिम सांस ली थी। उनकी पुण्यतिथि पर देश उनको नमन कर रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) समेत अन्य नेताओं ने जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया।
जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने उनके विचार को साझा किया। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ”बुराई अनियंत्रित होती है और बुराई ने पूरी व्यवस्था को जहर दिया है।” राहुल गांधी ने ट्वीट में आगे लिखा, पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मैं उनके विवेकपूर्ण शब्दों को याद कर रहा हूं।”