आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती

आज गरीबों, दलितों के मसीहा और राष्ट्रवादी नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Nationalist leader Pandit Deendayal Upadhyay) की जयंती है। इस मौके पर पीएम मोदी (PM Modi) आज दिल्ली में उनकी 63 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह प्रकिमा दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में बनाई गई है। यह मिश्रित धातु से बना है। दीनदयाल का जन्म 25 सितंबर 1916 को यूपी के मथुरा जिले के नगला चंद्रभान गांव (Chandrabhan village) में हुआ था। उनके पिता भगवती प्रसाद उपाध्याय रेलवे में सहायक स्टेशन मास्टर थे। दीनदयाल के माता-पिता की मृत्यु उनके बचपन में ही हो गई थी। पढ़ाई के बाद दीनदयाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए और अपना पूरा जीवन संघ के प्रचारक के रूप में बिताया। वह जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। दिसंबर 1967 में वे जनसंघ के अध्यक्ष भी बने।