आज गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती

आज (29 दिसंबर 2022) सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी (Guru Gobind Singh Ji) की जयंती है। वे सिख धर्म (Sikhism) के अंतिम गुरु थे। गुरु गोबिंद सिंह को सिख धर्म में एक महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने सिख धर्म के लिए कई नियम बनाए, जिसका आज भी पालन किया जाता है। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब को गुरु के रूप में स्थापित किया किया। उन्होंने सामाजिक समानता का पुरजोर समर्थन किया।

गुरु गोबिंद सिंह जी अत्याचार और भेदभाव के खिलाफ खड़े हुए, इसलिए लोगों के लिए एक महान प्रेरणा बनकर उभरे। वे सिख धर्म के 9वें गुरु तेग बहादुर के पुत्र थे। शौर्य और साहस के प्रतीक गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म पौष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को बिहार के पटना में हुआ था। कहा जाता है कि सिखों के लिए 5 चीजें- बाल, कड़ा, कच्छा, कृपाण और कंघा धारण करने का आदेश गुरु गोबिंद सिंह जी ने ही दिया था। इन चीजों को ‘पांच ककार’ कहा जाता है, जिन्हें धारण करना सभी सिखों के लिए अनिवार्य होता है।