आज दिग्गज कारोबारी रतन टाटा का 84वां जन्मदिन

देश के दिग्गज कारोबारी (veteran businessman) रतन टाटा (Ratan Tata) का आज जन्मदिन है। रतन टाटा बिजनेस टायकून (business tycoon) तो हैं ही लेकिन उनकी सादगी और दरियादिली ने लोगों को उनका कायल बनाया हुआ है। आज उनका 84वां जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन महाराष्ट्र के मुंबई (Mumbai of Maharashtra) में 1937 में हुआ था। साल के रतन टाटा 1990 से लेकर 2012 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे और ग्रुप को नई ऊंचाइयों पर ले गए। भारत के सम्मानित पद्म पुरस्कारों से नवाजे जा चुके रतन टाटा के बारे में कई रोचक कहानियां मशहूर हैं। भारत ही नहीं पूरी दुनिया में बेहद सम्मान के नजरिए से लोग उन्हें देखते हैं। वह कभी भी किसी बयान को लेकर विवादों में नहीं रहे हैं।

साल 2000 पद्मभूषण और साल 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किए गए। रतन टाटा वर्ष 1991 में जेआरडी टाटा के बाद टाटा समूह के पांचवी अध्यक्ष चुने गए थे। अपने कार्यकाल में रतन टाटा ने जैगवार लैंड रोवर और पोरस तथा टेटली जैसी कंपनियों का अधिग्रहण किया था।