आज पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की 59वीं पुण्यतिथि

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Prime Minister Jawaharlal Nehru) की आज यानी शनिवार (27 मई) को 59वीं पुण्यतिथि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने पूर्व पीएम नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मै पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूँ।

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Chairman Mallikarjun Kharge) ने पूर्व पीएम नेहरू की पुण्यतिथि पर उनकी समाधि शांति वन पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भारत के पहले पीएम नेहरू को श्रद्धांजलि देने के लिए देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जवाहरलाल नेहरू का 74 वर्ष की आयु में आज ही के दिन निधन हुआ था।

पीएम नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है। लोकतंत्र के निडर प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को मजबूती से आगे बढ़ाया। ‘हिन्द के जवाहर’ को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।