आज रंग पंचमी का त्योहार

आज होलिका दहन को पाँच दिन हो गए हैं, इसलिए आज रंग पंचमी का त्योहार (Rang Panchami Festival) मनाया जा रहा है। हिंदू कैलेंड़र के अनुसार चैत्रमास के कृष्णपक्ष की पंचमी पर यह त्योहार आता है। इस दिन भक्त मन्त्र-जाप तथा पूजा-पाठ से देवी-देवताओं को खुश करने का प्रयास करते हैं। रंगपंचमी के दिन जन्म-कुंडली तथा नवग्रहों की शांति के लिए अनुष्ठान किया जाता है। इस दिन पीपल वृक्ष को जल अर्पण करते हुए “ॐ श्री पितृदेवताय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करने से गृह-क्लेश बहुत जल्द खत्म हो जाते हैं। रंग पंचमी के दिन भगवान लक्ष्मी-नारायण की मूर्ति को घर के उत्तर दिशा में स्थापित करना चाहिए। एक लोटे में जल, शुद्ध घी का दीपक तथा पुष्प लक्ष्मी-नारायण के सम्मुख रखने चाहिए। इसके बाद “ॐ श्रीं श्रीये नमः” मंत्र का तीन दफा 108 बार जाप करना चाहिए। इससे घर में लक्ष्मी अर्थात धन का वास होता है। तो आप भी इस शुभ दिन पर पूजा-पाठ कर लाभ उठाएँ।