आज है प्रपोज डे

आजकल वेलेंटाइन सप्ताह (Valentine Week) चल रहा है। वेलेंटाइन सप्ताह के दूसरे दिन प्रपोज डे (propose day) आता है। प्रेमियों के लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है। प्रपोज डे प्रत्येक वर्ष 8 फरवरी को मनाया जाता है। मन ही मन जिसके बारे में सोच आप मुस्कुराते हैं, जिसे सपनों में चूमकर गले लगाते हैं। आज अपनी सपनों की रानी को आप अपने दिल की बात कहकर प्यार का इजहार कर सकते हैं। प्रपोज डे के दिन मन की बात जुबां पर आ जाती है।

प्रेमियों के लिए ये दिन बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन उन्हें एक दूसरे की भावनाओं का पता चलता है। हालांकि इस दिन जहाँ कुछ आशिकों का सपना सच हो जाता है, वहीं कुछ लोगों के दिल के अरमां बिखर जाते हैं। लेकिन दिल एक बार जिस पर आ गया उसे भूलना फिर नामुमकिन होता है और ये पागलपन किसी दूसरे का मोहताज नहीं होता।