
आज प्रवासी भारतीय दिवस है (Today is NRI Day)। आज ही के दिन 9 जनवरी 1915 को महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से लौटकर भारत आए थे, इसलिए हर साल 9 जनवरी को भारत में प्रवासी दिवस मनाया जाता है।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन को संबोधित किया (PM addressed 16th NRI Convention)। इस बार का विषय है आत्मनिर्भर भारत। पीएम मोदी ने कहा कि भले ही आज की नई युवा पीढ़ी देश की जड़ों से दूर हो गई हो, लेकिन वे अभी भी भारत से जुड़े हैं। इसका उदाहरण है यह कोरोना काल, जिसमें भारतीय मूल के लोगों ने बेहतरीन काम किया है। इस मुश्किल दौर में भी उन्होंने अपने सेवा भाव का परिचय दिया है। भारत का लोकतंत्र सबसे सफल और सबसे जीवंत है। आज भारत का लोकतंत्र दुनिया में एक उदाहरण बन गया है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की कोरोना वैक्सीन का सबको इंतजार है। भारत की उपलब्धि का लाभ सभी को मिलता है। इस समय देश में बनी दो कोरोना वैक्सीन लगने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय में भी कई नए टेक स्टार्टअप्स भारत से ही निकल कर आए हैं। भारत ने एक बार फिर दुनिया को अपने सामर्थ्य का परिचय दिया है।